पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: किसान संगठनों के दिल्ली कूच की जिद्द को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने चंडीगढ़ से दिल्ली आवागमन करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रूट डायवर्ट की जानकारी साझा की है।
सरकारी पुलिस प्रवक्ता मनीषा चौधरी ने चंडीगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ़ आने जाने वाले यात्रियों के लिए रूट डायवर्ट की जानकारी साझा करते हुए कहा कि चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला से बरवाला बराडा बबैन, लाडवा कुरुक्षेत्र के रास्ते या फिर पंचकुला से बरवाला यमुनानगर लाडवा इंद्री और करनाल के रास्ते दिल्ली जा सकते हैं। इसी तरह दिल्ली से चंडीगढ़ आने के लिए भी इन्हीं मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।
यह अपनाएं रूट
जींद हिसार और सिरसा से चंडीगढ़ आने वाले यात्री कैथल, पेहवा, कुरूक्षेत्र, लाडवा, बबैन,बरांडा, बरवाला व पंचकुला के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचें। रेवाड़ी ओर नारनौल के यात्री रोहतक,पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, लाडवा, बबैन, बरवाला मार्ग या फिर रोहतक, भिवानी, जींद, कैथल, पेहवा, कुरूक्षेत्र, लाडवा, बबैन, बराडा, बरवाला व पंचकूला के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचें।
