अमृतसर एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक फंसे रहे जम्मू-श्रीनगर फ्लाइट के यात्री, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Spread the love

पंजाब, सुरेंद्र राणा: जम्मू से श्रीनगर के लिए गई फ्लाइट की बुधवार दोपहर श्री गुरुरामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आपातकाल लैंडिंग करानी पड़ी। श्रीनगर में कम विजिबिलिटी के कारण इस फ्लाइट को वापस अमृतसर लाया गया। इसमें सवार यात्री घंटों अमृतसर के एयरपोर्ट पर फंसे रहे। शाम तक जब फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी तो सवार यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बाद में एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया ने देर शाम करीब 5:30 बजे फ्लाइट को दोबारा रवाना किया।

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-821 बुधवार को सुबह दिल्ली से उड़ान भरने के बाद जम्मू और इसके बाद जम्मू से उड़ान भरकर श्रीनगर के लिए रवाना हुई। यह फ्लाइट 35 मिनट देरी से सुबह 11:35 पर जम्मू के लिए उड़ान भरने के बाद दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर जम्मू के एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

जम्मू एयरपोर्ट से एयर इंडिया की इस फ्लाइट ने दोपहर करीब एक बजकर 20 मिनट पर श्रीनगर के लिए उड़ान भरी, लेकिन वहां अचानक मौसम खराब हो गया और श्रीनगर के एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई। इसके बाद फ्लाइट को अमृतसर एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट करना पड़ा। दोपहर करीब 2:30 बजे इस फ्लाइट ने श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड किया। शाम करीब पांच बजे तक विमान ने उड़ान नहीं भरी तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यह देखते हुए एयरपोर्ट अथाॅरिटी ने फ्लाइट को श्रीनगर के लिए रवाना किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *