हिमाचल में बिगड़ा मौसम: रोहतांग-कोकसर में बर्फबारी शुरू, 19 फरवरी के लिए रेड अलर्ट जारी

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा, कोकसर, सिस्सू सहित लाहौल की अन्य ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। रविवार सुबह सिस्सू में बर्फ के हल्के फाहे गिरे हैं। 19 फरवरी के लिए हिमाचल में भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी हुआ है।

वहीं, निचले क्षेत्रों कुल्लू और मनाली में बादल छाए हुए हैं। चोटियों पर हिमपात शुरू होने के बाद तापमान में गिरावट हुई है। जबकि पिछले एक सप्ताह से कुल्लू में काफी अधिक गर्मी महसूस की जा रही थी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से रविवार और सोमवार को प्रदेश में भारी से भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

20 और 21 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। हालांकि घाटी के किसान व बागवान बारिश व बर्फबारी के इंतजार में है। बारिश व बर्फबारी होने से घाटी के किसानों व बागवानों को फायदा मिलेगा। 19 और 20 फरवरी 2024 के दौरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और आसपास के जिलों के कुछ हिस्सों में गरज, बिजली और ओलों के साथ भारी बारिश/बर्फबारी की संभावना है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *