शिमला में धूमधाम से मनाई जा रही कृष्ण जन्माष्टमी

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: देश भर में आज जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। शिमला के राधाकृष्ण मंदिर में भी जन्माष्टमी की धूम है। मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया गया है। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ है। मंदिर में भजन कीर्तन भी करवाया जा रहा हैं।

मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि इस साल कृष्ण जन्मोत्सव पर अष्टमी तिथि 6 सितंबर को शाम 3.37 से शुरू हो जाएगी। आज का दिन बहुत उत्तम हैं। बहुत सालों बाद अष्ट्मी तिथि रोहिणी नक्षत्र, बुधवार का यह योग काफ़ी साल बाद आया हैं। इस योग में प्रभु सर्वार्थ सिद्ध करते हैं। मंदिर में सुबह सात बजे से रात दो बजे तक जन्माष्टमी का कार्यक्रम चलेगा। वृदावन, मथुरा, दिल्ली से भजन गायक यहां पर श्री कृष्ण की लीलाओं का बखान कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *