लोकसभा चुनाव के लिए हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कश्यप को बनाया प्रत्याशी

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बुधवार को जारी सूची में हिमाचल की दो सीटों के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। हमीरपुर संसदीय सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर फिर भरोसा जताया गया है।

वहीं, शिमला सीट से भी सांसद सुरेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है। शिमला सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। मंडी और कांगड़ा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी अभी तय नहीं हुए हैं। सूत्रों के अनुसार मंडी व कांगड़ा से टिकट बदले जा सकते हैं, इसलिए निर्णय नहीं लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *