लोकसभा चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी BJP में शामिल

Spread the love

इंदौर: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक बार फिर किरकिरी का सामना करना पड़ा है। इंदौर सीट से पार्टी के प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस ले लिया है। नामांकन की समय सीमा समाप्त हो जाने की वजह से अब इस सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवारी खत्म हो गई है। अक्षय कांग्रेस को झटका देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए हैं। बम मौजूदा भाजपा विधायक रमेश मंडोला के साथ डीसी दफ्तर पहुंचे और अपना नामांकन वापस ले लिया।

बम का यह फैसला कांग्रेस के लिए बेहद चौंकाने वाला है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अक्षय के साथ एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उनका भाजपा में स्वागत किया। विजयवर्गीय ने लिखा कि इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, मुख्यमंत्री मोहन यादव जी और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *