राशन उपभोक्ताओं को दिवाली के बाद ही मिलेगा चीनी का अतिरिक्त कोटा, जानें वजह

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड धारकों को दिवाली के बाद ही डिपुओं में चीनी का अतिरिक्त कोटा मिलेगा। सरकार ने दिवाली पर प्रति राशनकार्ड पर 500 ग्राम अतिरिक्त चीनी या प्रति व्यक्ति 100 ग्राम चीनी देने का फैसला लिया है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने राशनकार्ड उपभोक्ताओं को फेस्टिवल कोटा देने के लिए फाइल सरकार को भेजी है। विभाग के मुताबिक सरकार को मंजूरी के लिए फाइल भेजी गई है। एक- दो दिन के भीतर मंजूरी मिल जाएगी। अगले महीने उपभोक्ताओं को सस्ते राशन के साथ अतिरिक्त चीनी का कोटा दिया जाएगा।

प्रदेश में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड परिवार हैं। इन्हें डिपुओं में सब्सिडी पर सस्ता राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को तीन दालें (मलका, माश और दाल चना), दो लीटर तेल, एक नमक और 500 ग्राम चीनी उपलब्ध कराई जाती है। आटा और चावल केंद्र सरकार मुहैया करा रही है। प्रदेश सरकार का मानना है कि इस महीने चीनी का कोटे बढ़ाया गया है।

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम ने बताया कि उपभोक्ताओं को प्रति राशनकार्ड पर 500 ग्राम अतिरिक्त चीनी या 100 ग्राम प्रति व्यक्ति दी जानी है। सरकार से मंजूरी मिलना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *