राजस्थान के चूरू में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी

Spread the love

दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर दस साल पहले के वर्षों में इनके बड़े-बड़े घोटालों एवं लूट के कारण देश के खस्ताहाल हो जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अब जब परिवारवादी भ्रष्टाचारियों की लूट का हिसाब होने लगा है, तो विपक्ष के घमंडिया गठबंधन के लोग चुनावी रैलियों की जगह भ्रष्टाचार बचाओ की रैलियां कर रहे हैं।

मोदी राजस्थान के चूरू में लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र झाझडिय़ां के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम कह रहे है कि भ्रष्टाचार हटाओ, तो वे कहते हैं भ्रष्टाचार बचाओ।

उन्होंने कहा कि दस साल पहले देश में इतने खस्ताहाल थे कि कांगेस के बड़े-बड़े घोटाले और लूट के कारण अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी और दुनिया में भारत के साख गिरती जा रही थी।

आजादी के इतने दशक बाद भी जीवन की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए जूझना पड़ रहा था। करोड़ों गरीबों के सिर पर छत नहीं थी, पीने का पानी उपलब्ध नहीं था, गांव अंधरे में डूबे रहते थे। करोड़ों की लूट से सरकारी खजाना भी खाली ही रहता था। उन्होंने कहा कि अब देश विकास के संकल्प पर काम कर रहा हैं और इसमें राजस्थान की बड़ी भूमिका है, राजस्थान विकसित होगा, तो भारत भी विकसित होगा।

 

मोदी डरने वाला नहीं

 

पीएम ने कहा कि पिछले दिनों कांग्रेस सांसद के घर छापा पड़ा और अलमारी एवं बक्सों में 300 करोड़ से ज्यादा रुपए मिले, केवल एक कांग्रेस सांसद के पास एक जगह पर यह खजाना मिला है। आगे क्या-क्या होगा यह तो खोजना हैं। उन्होंने कहा कि गत दस साल में भ्रष्टाचारियों की एक लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है। उन्होंने लोगों से पूछा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए या नहीं, ऐस लोगों को जेल में ङ्क्षजदगी बितानी चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा कि यह मोदी डरने वाला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *