शिमला, सुरेंद्र राणा:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि राजनीति में कई तरह की चुनौतियां आती हैं। कांग्रेस पार्टी हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। लोकसभा चुनाव की तैयारियां कांग्रेस ने काफी समय पहले ही शुरू कर दी थी।
पार्टी पूरी तरह से मजबूत है। सोमवार को लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी तय करने शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुई गईं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी जिन्हें भी प्रत्याशी तय करेगी, उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए जोर लगाएंगे।
