चंडीगढ़, सुरेंद्र राणा: मोहाली के फेज टू में बाइक सवार युवकों आधी रात को कार के शीशे तोड़ दिए । जब शीशा टूटने की आवाज आई तो कार मालिक बाहर निकले। यह देख युवक वहां से भाग निकले। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है।
मोहाली फेज 2 में रहने वाले अमित मित्तल ने बताया कि उनकी कार घर के बाहर थी। 23 और 24 अक्टूबर की रात को दो युवकों ने शीशे तोड़ दिए। दोनों युवक वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए। वहीं जब शीशे टूटने की जोरदार आवाज पर वे बाहर आए तो युवक भाग गए। जिसके बाद उन्होंने पीसीआर को भी कई बार फोन किया लेकिन वह नहीं आई।
इस संबंध में अमित मित्तल का कहना है कि उनके पड़ोस में पीजी में रहने वाले लड़का-लड़की कुछ दिन पहले उनकी कार की फोटो खींच रहे थे, जिसके चलते , उनका बहस भी हो गई थी। जिसके चलते उनके पीजी के मालिक भी उन्हीं का समर्थन करने लगे। अब उनकी कार के शीशे टूट गए।
