मुख्यमंत्री अपने काम जनता को बताने के बजाए कर रहे बीजेपी को गालियां देने का काम

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीट के साथ छह उपचुनाव को लेकर सियासी आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चरम पर है। हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार के आने के बाद से ही प्रदेश में विकास पूरी तरह ठप्प हो गया है। उन्होंने कहा कि जैसे जैसे प्रदेश मे चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है वैसे ही प्रदेश सरकार की बोखलाहट सामने आ रही है। मुख्यमंत्री अपनी हर रैली मे भाजपा को रोज गालियां दे रहे हैं।

बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और पार्टी के नेता एक भी शब्द अपने 15 महीने के कार्यकाल मे किए गए विकास पर नहीं बोल रहे हैं। कांग्रेस सरकार जनता से वोट मांगने का अधिकार खो चुकी है।

राजीव बिंदल ने कहा कि बीते 15 महीने में हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था भी चरमरा चुकी है। एक भी नया संस्थान नहीं खुला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सुबह से शाम तक सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को ही गाली देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वह बार-बार कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हिमाचल का खजाना खाली कर दिया।

ऐसे में जनता यह सवाल करती है कि अगर भाजपा ने खजाना खाली कर दिया था, तो भाजपा के वक्त में विकास कैसे होता था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विधानसभा में जो श्वेत पत्र लेकर आई, उसमें भी स्पष्ट हुआ की 70 हजार करोड़ रुपए में से 55 हजार करोड़ रुपए तो कांग्रेस की सरकारों नहीं कर्ज लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *