भाजपा अध्यक्ष चुनाव पर विक्रमादित्य का तंज, बोले दिखावे के लिए भरवा लेते नामांकन,लोकतांत्रिक पार्टी का कर रहे दिखावा

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा,हिमाचल प्रदेश भाजपा द्वारा नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया की जा रही है और आज केवल राजीव बिंदल द्वारा ही नामांकन भरा गया है। इसके अलावा किसी अन्य नेता ने नामांकन नहीं भरा। इसको लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए लोकतांत्रिक पार्टी होने का ढोंग करने के आरोप लगाए हैं।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा अपने आप को देश की लोकतांत्रिक पार्टी कहती है लेकिन जब उनको प्रदेश अध्यक्ष की चुनने की बारी आई तो उसमें कोई चुनाव नाम की कोई चीज नहीं है।अध्यक्ष के लिए एक ही व्यक्ति से नामांकन भरा रहे हैं उसमें तो चुनाव की कोई संभावना नहीं है। कहा कि कम से कम दिखावे के लिए भाजपा दो लोगों का नामांकन भरवा देते। तंज कसते हुए कहा कि अगर नहीं थे तो जो यहां से गए थे उन्हें पकड़कर नामांकन भरवा देते। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी का आंतरिक मामला र है लेकिन भाजपा खुद ही अपने आप दावा करती है कि पार्टी में लोकतंत्र है। लेकिन ऐसे में लोकतंत्र कहीं नजर नहीं आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *