शिमला, सुरेन्द्र राणा: कर्नाटक चुनावी जीत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने शिमला कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर कार्यकर्ताओ के साथ जश्न मनाया और कर्नाटक की के लिए जनता का आभार जताया। प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता उनके मुद्दे और समस्याओं के समाधान की राजनीति चाहती है।हिमाचाल और कर्नाटक ने ध्यान भटकाने की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं दी। जनता ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महगाई जैसे मुद्दों पर अपना वोट दिया। जनता को दी गारंटीयां को पुरा करने के लिए कांग्रेस काम करेगी।
इसके बाद प्रियंका गांधी ने शिमला के रिज मैदान की सैर की कॉफी हाउस में कॉफी की चुस्कियों के अलावा लोगों के साथ फोटो खिंचवाए।
