प्रदेश में बदलेगा मौसम, अच्छी बारिश बर्फबारी के आसार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से चल रही सूखे की स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य में तीन दिन अच्छी बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। उधर, मौसम का मिजाज बिगड़ने से लाहौल से लेकर कुल्लू घाटी शीतलहर की चपेट में है। रोहतांग दर्रा, बारालाचा और शिकुंला दर्रा में हल्की बर्फबारी हुई है। वीकेंड पर बर्फबारी की आस में सैलानी लाहौल की वादियों में पहुंचे हैं। वहीं बरठीं, हमीरपुर, ऊना व मंडी में शीतलहर दर्ज की गई है। राज्य में 15 स्थानों पर रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। शिमला के न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई है।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 18 से 20 जनवरी तक हल्की बारिश-बर्फबारी जारी रहेगी। जबकि 21 जनवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से राज्य में 22 से 24 जनवरी तक अच्छी बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 22 जनवरी को मध्य व ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 23 और 24 जनवरी को राज्य में ज्यादातर जगहों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 23 को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट है। वहीं कुछ स्थानों पर 18 से 20 जनवरी तक शीतलहर चलने का येलो अलर्ट है। आज भी कुल्लू, लाहाैल-स्पीति व किन्नाैर जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *