पीएम मोदी-प्रचंड के बीच आज होगी वार्ता, दोनों देशों के बीच कई समझौते पर हस्ताक्षर की संभावना

Spread the love

देश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ के बीच गुरुवार को होने वाली बातचीत ऊर्जा, संपर्क और व्यापार के क्षेत्रों में भारत-नेपाल सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी।

भारत की चार दिवसीय यात्रा पर बुधवार दोपहर दिल्ली पहुंचने के कुछ घंटे बाद प्रचंड ने नेपाली दूतावास में एक कार्यक्रम में कहा कि दोनों पक्ष समग्र संबंधों का विस्तार करने के इच्छुक हैं। उन्होंने संकेत दिया कि पीएम मोदी से बातचीत के बाद कई समझौते होने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *