मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने शुरू किया महा जन संपर्क अभियान, शिमला में सासंद सुरेश कश्यप ने की अभियान की शुरूआत

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आज प्रदेश भर में महा जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की। शिमला में भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा आयोजित महा संपर्क अभियान में भाग लिया और सीटीओ शिमला से लोअर बाजार, गंज बाजार में लोगों के घर जाकर केन्द्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को सांझा किया।

सुरेश कश्यप ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत तेजी से तरक्की कर रहा है। विनिर्माण गतिविधियों, कृषि, खनन, निर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन और निजी निवेश के दम पर देश की अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर रफ्तार से बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2022-23 में सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी 7.2 फ़ीसदी की दर से बढ़ा है। जनवरी-मार्च यानी चौथी तिमाही में यह 6.1% रही। ऐसा तब हुआ है जब पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी की आहट और विकास दर घटने का अनुमान है।यह केवल मात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृण निश्चय है कि आज देश पूरे विश्व में अग्रिम भूमिका निभा रहा है।पूरे विश्व में मोदी मैजिक चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *