पटवारी एक, चार्ज तीन, अब कैसे हो सबका काम, लोग परेशान

Spread the love

हमीरपुर: सुरेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर में इन दिनों पटवारियों की कमी के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र में पटवारियों के आधे से अधिक पद रिक्त हैं। इससे केवल अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे पटवारी परेशान हैं, बल्कि आमजन को भी अपने कार्यों के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के करोट पंचायत के पटवारी के पास सर्किल गुजरेड़ा और भलेट सर्कल का भी चार्ज है।

प्रदेश में आई आपदा का ग्रामीण इलाकों में सही आंकलन कर सरकार तक पंहुचाना पटवारियों का काम है। ऐसे में तीन चार पटवार सर्किल देख रहे पटवारी कैसे बेहतर काम कर पाएंगे यह चिंता का विषय है।

इस क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उन्हें इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें काम के लिए कई कई चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सरकार से मांग है कि इन सभी की सर्कल में पटवारी नियुक्त किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *