तीन दिन मौसम खराब रहने के आसार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा; हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के काजा और ताबो में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। पूरे क्षेत्र ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। सोमवार रात व मंगलवार सुबह हुई ताजा बर्फबारी से शीतलहर बढ़ गई है।

वहीं, किन्नौर की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। उधर, बर्फबारी से पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 1 दिसंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। 30 नवंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से कई भागों में बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।

2 दिसंबर से राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *