जस्टिस सबीना को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: जस्टिस सबीना को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस सबीना को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है. जस्टिस सबीना हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में सबसे वरिष्ठतम जज हैं. वे मौजूदा मुख्य न्यायाधीश अमजद ए. सैयद की रिटायरमेंट के बाद इस पद को संभालेंगी. मुख्य न्यायाधीश अमजद ए. सैयद 21 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं. इससे पहले भी न्यायमूर्ति सबीना कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश की के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं. वे 25 मई 2022 से 22 जून 2022 तक कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश रही हैं.

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की वरिष्ठतम जज सबीना का जन्म 20 अप्रैल 1961 को हुआ था. साल 1986 में सबीना पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव पद पर निर्विरोध चुनी गई. जस्टिस सबीना 23 फरवरी 2010 को स्थाई न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुई थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *