गणतंत्र दिवस के दिन किसान बागवान उतरेंगे सड़कों पर जानिए क्या है वजह?

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: 26 जनवरी को देश भर में किसान बागवान मांगो को लेकर सड़कों पर उतरने जा रहे हैं। शिमला में भी किसान बागवान केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे और नारकंडा से सचिवालय तक वाहन रैली निकाली जाएगी। जिसमे प्रदेश भर के सैंकड़ों किसान केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।

सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष सोहन ठाकुर ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि तीन वर्ष पहले स्युंक्त किसान मोर्चा का आंदोलन हुआ था लेकिन उस दौरान केंद्र सरकार से जो समझोता हुआ उसकी एक भी मांग नहीं मानी गई है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में 26 जनवरी को वाहन और ट्रेक्टर रैली होगी। उसी कड़ी में हिमाचल में भी आंदोलन होगा। नारकंडा से प्रदेश सचिवालय तक वाहन रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि मौसम की बेरुखी के साथ बागवानों को सरकार की बेरुखी भी झेलनी पड़ रही है। सेब उत्पादन में बागवानों की लागत लगातार बढ़ रही है दूसरी तरफ केंद्र ने एमआईएस का बजट घटा दिया है।

सरकार उद्योगपतियों को अनुदान दे रही है लेकिन बागवानों को सब्सिडी नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी बारिश नहीं हुई है जिससे बागवानी पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि पीएम ने वॉशिंगटन एप्पल की इंपोर्ट ड्यूटी कम की है। बागवान सेब की इंपोर्ट ड्यूटी को 100 फीसदी करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कीटनाशकों और दूसरी सब्सिडी के लिए भी किसान संघर्ष कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *