खुशखबरी, चंडीगढ़ से प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू, जानें समय, टिकट और सुविधाओं की पूरी जानकारी –

Spread the love

चंडीगढ़, सुरेन्द्र राणा: महाकुंभ में योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग ने आज यानी गुरुवार से चंडीगढ़ टू प्रयागराज बस सर्विस शुरू कर दी है. यह बस रोजाना चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित आईएसबीटी से दोपहर 12 बजे रवाना होगी. प्रयागराज से भी चंडीगढ़ के लिए बस चलेगी. जो कि चंडीगढ़ से महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है.

CTU के बेड़े में नई बसें शामिल

बता दें कि सीटीयू की ओर से हाल ही में 60 नई बसें अपने बेड़े में शामिल की गई है. ये 60 बसें नॉन एसी हैं. जिसमें 52 यात्रियों के बैठने की सुविधा है. इसके साथ ही बस में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा और पैनिक बटन भी लगाए गए हैं. सेक्टर-17 स्थित चंडीगढ़ बस स्टैंड जहां यूपी, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान को जाने वाली बसों का स्टैंड बनाया गया है. ऐसे में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की पहली महाकुंभ मेले को देखते हुए प्रयागराज के लिए बसें शुरू की गई हैं.

क्या रहेगी बसों की समय सीमा:

ऐसे में गुरुवार को परिवहन सचिव दीप्रवा लाकड़ा ने एक विशेष पूजा-पाठ के तहत चंडीगढ़ से प्रयागराज पहली बस को हरी झंडी दिखाई. ऐसे में रोजाना बस चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित आईएसबीटी से दोपहर 12 बजे रवाना होगा. इसके साथ ही बस उसी दिन वापसी भी करेगी. मेले में जाने वाले लोगों की जरूरत को देखते हुए सीटीयू बस का समय दोपहर 12.00 बजे निर्धारित किया गया है. इस सुविधा के चलते यात्रियों के लिए सी बसों का इंतजाम किया गया है. सीटीयू की ओर से पर सवारी टिकट 1600 से 1700 के बीच रखी गई है. ऐसे में चंडीगढ़ से प्रयागराज तक का सफर 19 घंटे का होगा.

महाकुंभ के लिए बस सेवा:

चंडीगढ़ से ज्यादातर बसें धार्मिक स्थलों पर ले जाने के लिए तय की गई है. ऐसे में चंडीगढ़ से ज्वाला जी तलवंडी साबो, पांवटा साहिब, बनभौरी माता, ऋषिकेश हरिद्वार जैसी जगह शामिल है. परिवहन सचिव ने बताया कि महाकुंभ की शुरुआत से ही चंडीगढ़ से महाकुंभ जाने वाली सवारी की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती हुई देखी जा रही थी. जिसके चलते यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चंडीगढ़ से बस सर्विस शुरू की गई है.कैसे मिलेगा टिकटप्रयागराज के लिए जाने वाली बस की टिकट अब सवारियां आईएसबीटी-17 स्थित सीटीयू के काउंटर से ले सकते हैं. इसके अलावा, सीटीयू की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी बुकिंग कराई जा सकती है. बस में सुविधाएं भी मिलेंगी. रोजाना दोपहर 12 बजे से सेक्टर-17 से बस रवाना होगी. वहीं, बस में आरामदायक सीट, मोबाइल चार्जिंग, पानी पीने की सुविधा के साथ बस 19 घंटे का सफर तय करेंगी. इसके साथ ही रास्ते में बस 3 बार रोकी जाएंगी. इस दौरान सवारियां अपना ब्रेक ले सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *