कल से कांग्रेस करेगी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत, शिमला में कांग्रेस प्रवक्ता केंद्र की मोदी सरकार पर बरसे

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: 26 जनवरी यानि कल से देश भर में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू हो रहा है जिसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार के रूप में बताया जा रहा है। हिमाचल कांग्रेस में इस नए अभियान को लेकर काफी जोश है यह अभियान पूरे देश बूथ स्तर तक ले जाया जायेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने शिमला पहुंचकर इस अभियान को बीजेपी की केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करने का अभियान बताया है।

अखिलेश प्रताप सिंह ने शिमला में कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 132 दिन पूरे हो गए हैं। इस यात्रा के संदेश को बूथ स्तर पर पहुंचाया जाएगा। दिल्ली की सरकार से जो विषमताएं देश में फेल रही है जो बांट कर राजनीति कर रहे है उसको जनता को बताया जाएगा। यह अभियान के द्वारा देश के 10 लाख पोलिंग बूथ पर जाकर लोगों को अवगत कराया जायेगा। उन्होंने कहा की दिल्ली की सरकार ने देश में समस्याएं खड़ी कर दी है। गरीबी, महंगाई ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। देश की आर्थिक हालात खराब हो गए हैं। मोदी सरकार ने 9 साल में 101 लाख करोड़ का कर्जा लिया जो 2014 से पूर्व की सरकारों द्वारा लिए कर्ज से कई गुना ज्यादा है। मोदी ने कर्जा लेकर अपने मित्रों का कर्जा माफ किया। गरीब किसान व छोटे व्यवसायी कोई मदद नही मिली। जीडीपी यानी डीजल गेस पेट्रोल के दाम बढ़ाकर ऐसा बता रहे हैं जैसे जीडीपी बढ़ा दिया हो। क्रूड ऑयल सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल डीजल के दाम ज्यादा है। महंगाई, बेरोजगारी पचास सालों में सर्वाधिक है। खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगा दिया। चीन आज गुस्ताखी कर रहा है बॉर्डर पर कॉलोनियां बना रहा है सेना को बढ़ाया जा रहा है वहाँ भी यह सरकार फेल हुई है। इवेंट मैनेजमेंट करने में यह सरकार लगी है उससे कहीं भी देश का सुधार नही हो रहा है। जिस तरह ईस्ट इंडिया कम्पनी काम करती थी उसी तरह आज BJP केंद्र में काम कर रही है। इसी के खिलाफ कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। मोदी ने जो वादे किए वह एक भी पूरा नही हुआ इस यात्रा के बाद लोग जागृत हो गए हैं। प्रदेश ने अपना भविष्य चुन लिया है अब देश की बारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *