शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से जल शक्ति विभाग को 500 करोड रुपए का नुकसान हुआ है जिसमें सबसे ज्यादा सिराज विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ का नुकसान है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में कहा कि सिराज में आपदा से भारी क्षति हुई है सरकार पुनर्वास कार्यों में तेजी ला रही है। पानी की स्कीमों को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है लेकिन केंद्र से भी हिमाचल प्रदेश को आपदा से निपटने के लिए मदद की दरकार है तभी कुछ राहत आपदा प्रभावितों को मिलेगी।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंडी के सिराज विधानसभा क्षेत्र में सरकार ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर सिराज विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं उनका दर्द भी जायज है लेकिन कांग्रेस आपदा में राजनीति नहीं करती है। सरकार आपदा में विधायक या विधानसभा क्षेत्र नहीं देख रही है जहां नुकसान हुआ है वहां मदद पहुंचाई जा रही है।वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के संगठन के गठन को लेकर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अध्यक्ष किसको बनाना है यह पार्टी हाई कमान को तय करना है लेकिन संगठन के गठन में देरी नहीं होनी चाहिए। पार्टी हाईं कमान को अब शीघ्र संगठन खड़ा कर देना चाहिए।
HRTC चालकों परिचालकों की देनदारियों को लेकर लेकर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि HRTC चालकों परिचालकों की सैलरी और पेंशन समय पर दी जा रही है लेकिन कुछ वित्तीय देनदारियां लंबित पड़ी हुई हैं जिसको एमडी HRTC के साथ बातचीत करके सुलझा लिया जाएगा।
