आपदा राहत कोष के लिए पूर्व डीजीपी पेंशन से हर माह देंगे 10-10 हजार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व पुलिस महानिदेशक रतिराम वर्मा मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक साल के लिए हर महीने अंशदान देंगे। वह अपनी पेंशन से अगले 12 महीनों के लिए हर माह 10-10 हजार रुपये कटवाएंगे।

रतिराम वर्मा ने शुक्रवार को ओक ओवर शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें बताया कि वह इस तरह से मदद करना चाहते हैं। रति राम वर्मा ने बताया कि 25 अगस्त को ही उनके बेटे दिवंगत राकेश वर्मा का जन्मदिन भी है। उन्होंने इस मौके पर ऐसा करने का निर्णय लिया है। सीएम ने वर्मा के इस योगदान की तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *