अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी एचआरटीसी बस, चालक-परिचालक सहित 40 यात्री घायल

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के करसोग में एचआरटीसी की बस देहरी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बस में सवार सभी 40 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल करसोग पहुंचाकर उपचार दिया गया।

गंभीर घायलों को आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसा मैंडी से करसोग सड़क पर सुबह करीब 10:15 बजे हुआ। बस अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे में सभी की जान बच गई। उधर, हादसे का प्रथम दृष्टया कारण सड़क पर पत्थरों का होना बताया जा रहा है। उधर, पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10:15 बजे एचआरटीसी की बस 40 यात्रियों को लेकर मैंडी से करसोग जा रही थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *