अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार की मौके पर ही मौत, आरोपी फरार

Spread the love

सोलन: जिला सोलन के तहत राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर कुमारहट्टी के समीप गलयाणा पानी के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि व्यक्ति का शव क्षत विक्षत हालत में था। सोलन से एंबुलेंस मौके पर पहुंची व शव को पुलिस की सहायता से एमएमयू अस्पताल भेजा गया।

हादसा बाईक नम्बर पी बी 65 बी सी 4322 के चालक के साथ हुआ। मृतक की पहचान विशाल निवासी 171 ए फेस नौ मोहाली एसऐएस नगर मोहाली के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *