TDI सेक्टर117 में हुए RWA के चुनाव, मुनीश गुप्ता बने अध्यक्ष 

Spread the love

मोहाली, सुरेंद्र राणा: मोहाली के TDI सेक्टर 117 में वेलिंगटन हाइट 1 में RWA के चुनाव सम्पन्न हो गए है। नई कार्यकारिणी में आठ सदस्य चुने गए हैं। मुनीश गुप्ता RWA के अध्यक्ष बने हैं। उपाध्यक्ष के पद पर विजेता शर्मा तो वन्ही किरण कॉल महासचिव बनी है। संयुक्त सचिव के पद पर मनिंदर सिंह, वित सचिव कंवल नारायण सोनी, हीरा लाल दुरानी आयोजक सचिव चुने गए हैं। मनोज गुप्ता व जसवीर सिंह कार्यकारिणी सदस्य बने हैं।

RWA के अध्यक्ष ने कहा की टीडीआई सेक्टर 117 के लोगों के लिए कार्यकारिणी पूरे समर्पण भाव से काम करेगी। टीडीआई की जो भी समस्या है उसके समाधान के लिए एकजुट होकर काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पानी की ड्रेनेज जैसी समस्याओं से लोगों को राहत मिल सके इसके लिए काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *