Shimla News: छात्रा से छेड़छाड़ मामले के आरोपी शिक्षक निलंबित

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा। शहर के एक स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। विभाग इस मामले में विभागीय जांच भी करवाएगा। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा नीशा भलूनी ने कहा कि जिस शिक्षक पर आरोप लगे हैं, उसे निलंबित कर दिया गया है, उसका मुख्यालय उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा निर्धारित किया गया है। विभाग इस पूरे मामले की अपने स्तर पर जांच कर तथ्यों को खंगालेगा। अभिभावकों ने थाना बालुगंज में इसको लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *