Punjab Weather: राज्‍य में मौसम का बदलता दौर जारी, आज और कल बारिश का अलर्ट जारी; जानिए वेदर का पूरा अपडेट

Spread the love

चंडीगढ़, सुरेंद्र राणा: राज्य में मौसम का बदलता दौर जारी है। आज धूप के साथ-साथ बादल छाने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग की ओर से 15 और 16 अक्‍टूबर को गर्ज के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 35 और न्‍यूनतम तापमान 20 दर्ज किया गया है। तेज बारिश से किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

बारिश होने से हो सकता है धान की फसल को नुकसान

बता दें कि अगर तेज वर्षा होती है तो मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की फसल को नुकसान हो सकता है। हालांकि अधिकारी दावा कर रहे हैं कि फसल को वर्षा से बचाने के सभी प्रबंध मुकम्मल हैं लेकिन पिछले गेहूं के सीजन में अधिकारियों के दावे वर्षा में धुल गए थे। अब भी अधिकांश मंडियों में तिरपालों आदि का पूरा प्रबंध नहीं है। खास कर ग्रामीण मंडियों में वर्षा आने पर ज्यादा परेशानी आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *