Punjab Weather: पंजाब में कड़ाके की ठंड से राहत नहीं, दो दिन का ऑरेंज अलर्ट, धुंध से 36 ट्रेनें लेट

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बरकरार है और बुधवार को भी लगातार तीसरे दिन नवांशहर (एसबीएस नगर) में रात का पारा शून्य दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब में रात का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे गिर गया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के मुकाबले 1.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए पंजाब में ऑरेंज अलर्ट और शनिवार व रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अनुसार कुछ जिलों में बेहद घना कोहरा पड़ेगा।

कोहरे के कारण 36 ट्रेनें देरी से चल रहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार कोहरे के साथ सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी व शीत लहर भी चलेगी। बुधवार को सुबह बेहद घना कोहरा छाए रहने के चलते बठिंडा में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। वहीं पटियाला लुधियाना व अमृतसर में 25-25 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई। पंजाब के अधिकतम तापमान में बुधवार को 2.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन अभी भी यह सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *