Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू को भगवंत मान ने क्यों कहा भगोड़ा? स्कूल, पढ़ाई और ज्ञान का जिक्र किया

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा। सीएम मान ने सिद्धू को ‘भगोड़ा’ बताया। सीएम ने कहा कि जब सिद्धू को बिजली मंत्री का पद दिया गया तो उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया और वह अपना कर्तव्य निभाने से भाग गए।

मान ने कहा कि जब वह (सिद्धू) मंत्री थे तो उन्होंने कुछ नहीं किया और जब उन्हें बिजली विभाग दिया गया तो उन्होंने इसे नहीं लिया। वहीं आप सरकार ने एक निजी थर्मल पावर प्लांट खरीदा है तो सिद्धू निराधार और भ्रामक बयान दे रहे हैं। सीएम मान ने कहा कि सिद्धू ने बड़े स्कूलों में पढ़ाई की है। कृपया पूरा डेटा लेकर आएं। कम ज्ञान होना बहुत खतरनाक है। उन्होंने कोई भी बयान देने से पहले तथ्यों को सत्यापित करने की सलाह सिद्धू को दी।

अब तक 40 हजार को दी नौकरी

म्युनिसिपल भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब ने हमें जुल्म, बेइंसाफी और दमन के विरुद्ध लड़ने का उपदेश दिया था।

उन्होंने कहा कि इस पवित्र दिवस पर हम सभी को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, और लगन के साथ निभाने का प्रण लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन ऐसे कई समागमों का गवाह रहा है, जिसमें नौजवानों को अलग-अलग सरकारी विभागों में नौकरियां मिलीं हैं। अब तक 40 हजार से अधिक नौजवानों को केवल योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियों के लिए चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *