Kullu News: आपदा के बीच होटलों में चार से पांच हजार में मिल रहा कमरा, ऑनलाइन भी नहीं हो पा रहा भुगतान

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: भारी बारिश से हुई तबाही के बाद भले ही मनाली से पर्यटक घरों को लौटना शुरू हो गए हैं। लेकिन पार्वती घाटी में फंसे पर्यटकों की मुश्किलें अभी तक कम नहीं हुईं हैं। होटलों में चार से पांच हजार में एक कमरा मिल रहा है। इससे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपदा के बीच अभी भी पार्वती घाटी के कसोल, मणिकर्ण में सैकड़ों पर्यटक फंसे हैं।

बारिश थमने के बाद भी पर्यटकों की मुश्किलें कम नहीं हुईं हैं। पर्यटकों के पास कैश खत्म हो गया है। इंटरनेट ठप होने से वे होटलों में ऑनलाइन पेमेंट भी नहीं कर पा रहे हैं। घाटी में इंटरनेट सेवा ठप होने के चलते होटल मालिक भी ऑनलाइन पेमेंट स्वीकार नहीं कर रहे हैं। सिर्फ कैश में पैमेंट की बात कर रहे हैं। बिना पैसे चुकाए पर्यटक होटलों से नहीं निकल पा रहे हैं। जैसे-तैसे कई पर्यटक कसोल से पैदल भुंतर आ रहे हैं। अभी भी घाटी में काफी पर्यटक फंसे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *