हिमाचल जल संसाधन नीति के तहत पानी की दरें तय करती सुक्खू सरकार

सुक्खू सरकार का ऐतिहासिक ‘व्यवस्था परिवर्तन’: हिमाचल के पानी पर अब नहीं चलेगी किसी की मनमानी, मुफ्तखोरी पर लगी लगाम—पड़ोसी राज्यों को चुकाने होंगे ₹100 प्रति हजार घन फुट!

Spread the love

​सुरेंद्र राणा, ब्यूरो चीफ, पंजाब दस्तक
​शिमला। इसे कहते हैं असली ‘व्यवस्था परिवर्तन’ और दूरदर्शी नेतृत्व! जिस हिमाचल प्रदेश पर कर्ज का पहाड़ और आर्थिक संकट के बादल मंडरा रहे थे, वहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी कुशल रणनीति और मजबूत इच्छाशक्ति से राजस्व जुटाने का एक ऐसा मास्टर स्ट्रोक खेला है, जिसकी गूंज पूरे उत्तर भारत में सुनाई दे रही है। प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए अडिग रहने वाले मुख्यमंत्री सुक्खू ने अब राज्य के सबसे बड़े प्राकृतिक खजाने यानी ‘जल संसाधनों’ को प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ बनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। सरकार ने अंतरराज्यीय जल परियोजनाओं और जल संसाधनों से मिलने वाले अतिरिक्त कच्चे पानी (सरप्लस रॉ-वाटर) की दरें तय करने के लिए एक समान राज्य नीति को मंजूरी दे दी है।

साफ शब्दों में कहें तो अब हिमाचल का पानी पड़ोसी राज्यों को मुफ्त में नहीं बहेगा, बल्कि इसकी पाई-पाई का हिसाब होगा।
​आर्थिक तंगी से उबरने के लिए आय के नए-नए और स्थायी साधन तलाश रही सुक्खू सरकार का यह कदम किसी क्रांतिकारी बदलाव से कम नहीं है। नई नीति के तहत अब पड़ोसी राज्यों, सरकारी एजेंसियों और बड़े उद्योगों को दिए जाने वाले अतिरिक्त पानी की शुरुआती आधार दर 100 रुपये प्रति 1,000 घन फुट तय कर दी गई है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री सुक्खू की सूझबूझ देखिए कि भविष्य में महंगाई को देखते हुए थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आधार पर इन दरों में समय-समय पर बढ़ोतरी का भी ठोस प्रावधान किया गया है, ताकि राज्य के खजाने को कभी नुकसान न हो।


​मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि हिमाचल के हक और संसाधनों पर पहला अधिकार केवल हिमाचलियों का है। उन्होंने साफ किया कि किसी भी बाहरी राज्य या एजेंसी को एक बूंद भी अतिरिक्त पानी देने से पहले प्रदेश की अपनी वर्तमान और भविष्य की जरूरतों—जैसे पेयजल, सिंचाई, कृषि और पर्यावरण—को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाएगा। पहले की सरकारों के दौर में जो प्राकृतिक संपदा बिना किसी ठोस नीति के यूं ही बह जाया करती थी, आज सुक्खू सरकार ने उसे प्रदेश की आत्मनिर्भरता का सबसे बड़ा हथियार बना दिया है।


​जनता पर कोई बोझ नहीं, सिर्फ प्रदेश की तिजोरी भरेगी सरकार
सुक्खू सरकार की इस जनहितैषी नीति की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आम जनता की जेब पर इसका एक पैसे का भी असर नहीं पड़ेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह दरें केवल बाहर भेजे जाने वाले अतिरिक्त जल और व्यावसायिक उपयोग पर लागू होंगी। हिमाचल के आम नागरिकों द्वारा घरेलू उपयोग में लाए जाने वाले पानी पर पहले की तरह कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।


​किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना और ऊपरी यमुना बेसिन की प्रमुख परियोजनाओं समेत सभी मौजूदा व आगामी प्रोजेक्ट्स पर लागू होने वाली इस नीति से हिमाचल के खजाने में करोड़ों रुपये का राजस्व आना तय है। विपरीत आर्थिक परिस्थितियों में भी बिना जनता पर बोझ डाले आय के नए रास्ते खोलना यह साबित करता है कि सुक्खू सरकार सिर्फ बातें नहीं करती, बल्कि जमीन पर ‘व्यवस्था परिवर्तन’ करके दिखाती है।


​देखते रहें पंजाब दस्तक, सच की आवाज। ऐसी ही बड़ी, दमदार और सटीक खबरें देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और पेज को फॉलो करें। हर खबर, आपकी अपनी खबर, सच की खबर, सच की आवाज। देखते रहें पंजाब दस्तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *