Chandigarh: चंडीगढ़ में बनेगा ED का उत्तरी जोन का सबसे बड़ा ऑफिस

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के चंडीगढ़ में प्रस्तावित उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। यूटी प्रशासन ने इसके लिए सेक्टर 38 वेस्ट में 1.72 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है। यह जमीन श्रम ब्यूरो और गुरुद्वारा संतसर साहिब के बीच अलॉट की गई है। ईडी के कार्यालय के निर्माण पर 59.13 करोड़ का खर्च आएगा, जिसे पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

ईडी की ओर से जमीन को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र लिखा गया था, जिसके बाद यह जमीन निदेशालय के नाम की गई है। प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में 220 कर्मचारियों के लिए एक आवासीय कॉलोनी बनाने के लिए भी यूटी प्रशासन को लिखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *