Chamba Murder: जम्मू के डोडा में आरोपियों की रिश्तेदारी, पुलिस करेगी पूछताछ

Spread the love

चंबा: मनोहर हत्याकांड में पकड़े गए मुख्य आरोपियों की रिश्तेदारी जम्मू के डोडा जिले में है। आरोपियों का डोडा आना-जाना लगा रहता है। वहीं, इनके रिश्तेदार भी चंबा आते-जाते रहते हैं। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है। भाजपा नेता आरोपियों के तार आतंकी संगठन से जुड़े होने का आरोप लगा रहे हैं, इसी की जांच को लेकर भी हिमाचल पुलिस जम्मू पुलिस के साथ पत्राचार करेगी। प्रदेश सरकार का मानना है कि भाजपा नेता लिखकर दें तो मामला एनआईए को सौंपा जा सकता है। अब हिमाचल पुलिस डोडा जिले में आरोपियों के रिश्तेदारों से भी पूछताछ करेगी।

उधर, मनोहर हत्याकांड से गुस्साए लोगों ने बीते दिनों मुख्य आरोपी के दोनों घरों को जला दिया है। इससे कई साक्ष्य नष्ट हो गए हैं। ऐसे में पुलिस को तथ्य जुटाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। पुलिस का मानना है कि अगर घर जलाए न होते तो पुलिस को काफी मदद मिल सकती थी। अब पुलिस आरोपियों के नाम-पते से बैंक खाते खंगाल रही है। अब तक जांच में पता चला है कि एक आरोपी के खाते में सात लाख रुपये की राशि जमा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *