शिमला, सुरेन्द्र राणा: पशुपालन विभाग में पशु मित्रों की नियुक्ति के लिए नियम तय कर दिए…
Category: देश
आपदा के समय कांग्रेस सरकार की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है : रणधीर• आपदा के समय विक्रमादित्य विदेश घूमने चले गए, ऐसा क्या महत्वपूर्ण काम• फील्ड स्टाफ तब तक नहीं हिलता जबतक विधायक फोन ना करे• आज तक बरसातों को लेकर तैयारी बैठक नहीं हुई चिंता का विषय• आपदा से समय ठेकेदार काम करने को तैयार नहीं, बिल फंस जाएंगे • हिमाचल की जनता मुख्यमंत्री राहत कोष में पैसे जमा नहीं करवा रही अपितु सीधा जाकर या नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के माध्यम से पीड़ितों को धनराशि प्राप्त करवा रही हैशिमला, भाजपा मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि आपदा के समय भले नुकसान छोटा हो पर गरीबों के लिए नुकसान ज्यादा ही होता है। फील्ड स्टाफ का काम मौके पर जाना, नुकसान का जायजा लेना और फौरी राहत देना होता है पर जब तक एक विधायक फील्ड स्टाफ या पटवारी को फोन नहीं करता वह मौके पर नहीं जाते हैं, हम सरकार से निवेदन करते हैं कि आपदा के समय यह सभी प्रो एक्टिव होने चाहिए। रणधीर शर्मा ने सरकार की कार्य प्रणाली पर सवालिया चिन्ह उठाते हुए कहा आपदा के समय वर्तमान सरकार बचती दिखाई दी, उनके प्रतिनिधि कहते हैं कि बादल फटने का पता नहीं लगता। पर हम सरकार से सवाल करते हैं कि जुलाई, अगस्त और सितंबर में होने वाली बारिश का तो पता होता है ? आज से पहले सरकार ने कभी पूर्व एवं पूर्ण योजना पर काम किया ? यानी बरसात को लेकर किसी प्रकार की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया और जैसे ही बरसात आई है तो भारी बाढ़ शुरू हो जाती है, इस बारे में चिंता करनी जरूरी है।रणधीर शर्मा ने कहा कि हम कमियां नहीं बताएंगे तो सुधार कैसे होगा आलोचना तो व्यवस्था तो एक भाग है अगर अच्छी सरकार चलानी है तो निंदा करने वालों को साथ रखना चाहिए। आपदा के समय एक बात तो स्पष्ट रही की सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है, शायद नुकसान विपक्ष के विधानसभा क्षेत्रों का हुआ है इसलिए सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। आपदा के समय राजस्व विभाग का बड़ा रोल होता है और राजस्व मंत्री के ब्यान स्पष्ट करते हैं कि वह इस आपदा के समय गंभीर नहीं थे, साथ ही लोक निर्माण विभाग भी एक महत्वपूर्ण मंत्रालय है और संकट की घड़ी में विभाग मंत्री विक्रमादित्य ही आपदा के समय घूमने चले गए, हम पूछना चाहते हैं कि आपदा से महत्वपूर्ण कार्य क्या हो सकता है ? शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार की विश्वसनीयता समाप्त हो गई है और सरकार पर बड़े प्रश्न चिन्ह खड़े हो गए हैं। भाजपा के समय ठेकेदार कहते थे की जेसीबी लगा दो टेंडर का इंतजार मत करो पैसे तो आ ही जाएंगे, पर वर्तमान कांग्रेस के सरकार के समय यह हालत हो गई है कि टेंडर लगने के बाद भी ठेकेदार काम नहीं कर रहे। क्योंकि उनको अपने बिलों के भुगतान की चिंता हैविश्वसनीयता
शिमला, सुरेन्द्र राणा: भाजपा मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि आपदा के समय…
प्रभारी रजनी पाटिल से मिले CM सुक्खू, बोले कांग्रेस में नहीं है कोई गुटबाजी
शिमला, सुरेन्द्र राणा: शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी…
हिमाचल के छह जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, कल से राहत की उम्मीद; जानें पूरा अपडेट
शिमला, सुरेन्द्र राणा; हिमाचल प्रदेश के छह जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर…
देनदारियों के बोझ में दबी हिमाचल सरकार लेगी 1500 करोड़ का कर्ज।
शिमला, सुरेन्द्र राणा — हिमाचल सरकार ने मानसून सत्र के बीच 1500 करोड़ रुपए का लोन…
कर्मचारियों के DA-एरियर पर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट, बोले मुख्यमंत्री दे रहे राजनीतिक जवाब
शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार को कर्मचारियों के लंबित डीए…
बैंकों की एफडी से मिले 500 करोड़, विधानसभा में बोले CM सुक्खू, बंद पड़े अकाउंट सक्रिय करने के निर्देश
शिमला,सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि…
छुट्टी को छात्रों की नई तिकड़म, सिरमौर में जिला मजिस्ट्रेट के फर्जी आदेश जारी किए और हो गया एक दिन का अवकाश
सिरमौर; काजल: जिला सिरमौर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का फायदा स्कूल में छुट्टी के…
Mandi: चौहार घाटी में भारी बारिश ने मचाई तबाही, एक ब्रिज, एक वाहन और सैकड़ों बीघा फसल बही
मंडी:काजल, पधर उपमंडल के तहत आने वाली दुर्गम चौहारघाटी में बीते सोमवार रात और मंगलवार सुबह…
ब्रेकिंग: हरियाणा में हिमाचल की बस का एक्सीडेंट: सोनीपत में ट्रक से टकराई, 7 यात्री घायल; कांगड़ा से दिल्ली जा रही थी
पंजाब दस्तक: हरियाणा के सोनीपत में बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी)…
