शिमला, सुरेंद्र राणा, वर्ष 1988 बैच के आईएएस अधिकारी आरडी धीमान को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। उनकी नियुक्ति वर्ष 1987 बैच के आईएएस अधिकारी रामसुभग सिंह के स्थान पर की गई है। हालांकि वरीयता सूची में आरडी धीमान से आगे वर्ष 1987 बैच की आईएएस अधिकारी निशा सिंह का नाम था।
इसी तरह आरडी धीमान के अपने ही वर्ष 1988 बैच में संजय गुप्ता का नाम भी आगे था लेकिन सरकार की पसंद होने के कारण धीमान का मुख्य सचिव बनाय गया है।
