शिमला के चौपाल मे जमींदोज भवन के मलबे से निकाला 24 लाख रुपये कैश और एटीएम

Spread the love

शिमला,सुरेंद्र राणा, जिला शिमला के चौपाल में बीते दिन जमींदोज हुए चार मंजिला भवन के मलबे में दबे लॉकर और एटीएम से बैंक प्रबंधन ने 24 लाख रुपये निकाल लिए हैं। यूको बैंक के डीजीएम की उपस्थिति में अब मलबे के ढेर से मजदूरों की सहायता से जरूरी दस्तावेजों की तलाश की जा रही है। चार मंजिला भवन गिरने की घटना के दूसरे दिन यूको बैंक, कृषि विकास बैंक, ढाबा मालिक और बीयर बार मालिक ने सर्च अभियान चलाया। एटीएम भी निकाल लिया गया है।

एटीएम में दो लाख कैश, लॉकर में 22 लाख कैश सुरक्षित मिल गया है। बैंक के लिए नए भवन की व्यवस्था भी कर ली गई है। सोमवार से बैंक शाखा चालू कर दी जाएगी। डीजीएम शमशेर नेगी ने कहा कि चौपाल शाखा को चलाने के लिए जोनल ऑफिस शिमला से कंप्यूटर आदि सामान मंगवाया गया है। उन्होंने कहा कि उनके सभी दस्तावेज सुरक्षित हैं।

कंप्यूटर और अन्य सामान की टूट-फूट हुई है, लेकिन नया सामान पहुंचा दिया गया है। घटनास्थल पर यूको बैंक के दो कर्मचारी रात को भी तैनात हैं। मलबे में दबे समान की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त कर रही है। रविवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *