पंजाब बजट सत्र आज से:वन MLA, वन पेंशन और कर्मचारी पक्के करने का प्रस्ताव; 27 को पेश होगा पेपरलेस बजट

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा, पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र 30 जून तक चलेगा। 27 जून को पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी। यह बजट पेपरलेस होगा। विधायकों को मोबाइल एप के जरिए बजट उपलब्ध कराया जाएगा।

विस सेशन में CM भगवंत मान की अगुआई वाली सरकार वन MLA-वन पेंशन और कच्चे कर्मचारियों को परमानेंट करने का प्रस्ताव लाएगी। इस दौरान विपक्ष ने लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रखी है।

गवर्नर ने लौटाया था ऑर्डिनेंस
मान सरकार ने पहले वन MLA-वन पेंशन का ऑर्डिनेंस पास किया था। जिसे मंजूरी के लिए गवर्नर को भेजा गया। हालांकि गवर्नर ने यह कहते हुए लौटा दिया कि इसे विधानसभा से पास करवाकर भेजें। जिसके बाद आज से शुरू हो रहे सत्र में ही इसे पास किया जाएगा।

बजट में फ्री बिजली और स्कूल-हेल्थ पर नजर
बजट में मान सरकार फ्री बिजली को लेकर भी प्रावधान करेगी। सीएम भगवंत मान घोषणा कर चुके हैं कि जुलाई से हर घर को प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। इसके अलावा स्कूल और हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी बजट में बड़ी व्यवस्था की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *