पंजाब में कांग्रेस को मिलेगा नया प्रधान, पंजाब कॉंग्रेस ने ये नाम हाई कमान को भेजे

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); पंजाब चुनाव में हुई करारी हार की गाज नवजोत सिद्धू पर गिरने जा रही है। पंजाब में कांग्रेस को नया प्रधान मिलेगा। पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी ने कहा कि प्रधान पद के लिए नाम सोनिया गांधी को भेज दिए हैं। अगला फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगी।

सोनिया गांधी सिद्धू से पहले ही इस्तीफा ले चुकी हैं। इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस ने मंथन किया। जिसमें प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।

सिद्धू की जगह पर लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्‌टू, कादियां से विधायक प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व डिप्टी सीएम और डेरा बाबा नानक से MLA सुखजिंदर रंधावा और गिद्दड़बाहा से अमरिंदर राजा वड़िंग प्रधान पद के दावेदार हैं। वहीं पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ पर भी कांग्रेस दांव खेल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *