पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); पंजाब में बिजली संकट आने लगा है। गर्मी की शुरूआत होते ही बिजली की डिमांड बढ़ गई है। राज्य के 3 प्राइवेट थर्मल प्लांट में सिर्फ 3 से 6 दिन का कोयला बचा है। इसके अलावा सरकारी थर्मल प्लांटों में क्षमता के मुताबिक बिजली पैदा नहीं हो रही है।
ऐसे में पंजाब की नई AAP सरकार में हड़कंप मच गया है। हालात बिगड़ते देख पंजाब सरकार ने अफसरों की टीम झारखंड रवाना कर दी है। जो वहां कोयले की आपूर्ति को सुनिश्चित करेंगे।
