पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने भगवंत मान की सरकार को निशाने पर लिया है. प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब के उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जिन्होंने मुख्यमंत्री से यह तथ्य छिपाया कि विधानसभा परिसर में प्रतिमा नहीं लगाई जा सकती है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल में संपन्न विधानसभा सत्र में घोषणा की थी कि स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, डॉ. भीमराव आम्बेडकर और पहले सिख शासक महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा विधानसभा परिसर में लगाई जाएगी.
