सोलन के साधुपुल के पास बस हादसे का शिकार, एक की मौत

Spread the love

शिमला(सुरेन्द्र राणा); सोलन से साधुपुल जा रही थी निज़ी बस हादसे का शिकार हो गई। बस में चालक व परिचालक समेत कुल सात लोग सवार थे। जिनमें एक की मौत हो गई जबकि 6 घायल हुए हैं। हादसे के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

निज़ी बस सुबह 10 बजे हादसे का शिकार हो गई। पांच घायलों को सोलन अस्पताल रैफर कर दिया गया है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *