पहली ही कैबिनेट में मुख्यमंत्री भगवंत मान ले सकते हैं बड़ा फैसला, लोगों को मिलेगी ये सुविधाएं

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); 19 मार्च को मंत्रियों की शपथ के बाद ही पहली कैबिनेट की बैठक भी प्रस्तावित है। ऐसे में माना जा रहा है कि भगवंत मान अपनी पहली कैबिनेट में ही कई बड़े फैसले कर सकते हैं।

  • राज्य में 16 हजार मोहल्ला क्लिनिक खोले जाएंगे। पंजाब के लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।
  • 18 साल से ऊपर की हर महिला के बैंक खाते में हर महीने 1000 रुपये डाले जाएंगे।
  • दिल्ली की तरह पंजाब में भी 300 यूनिट बिजली मुफ्त और 24 घंटे बिजली देंगे।
  • दिल्ली मॉडल की तर्ज पर पंजाब में भी स्कूल विकसित किए जाएंगे।
  • दलितों बच्चों को दिल्ली की तर्ज पर स्कॉलरशिप और अच्छी शिक्षा सुविधा दी जाएगी।
  • सभी ग्रंथों की बेअदबी मामलों में कठोर से कठोर सजा दिलाएंगे।
  • पंजाब को नशा मुक्त बनाएंगे।
  • पंजाब में शांति और भाईचारा कायम करेंगे।

भगवंत मान अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने के वादे पर मुहर लगा सकते हैं। इसके अलावा 18 साल के ऊपर की महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने एक हजार रुपये डालने के वादे को भी तुरंत अमल में ला सकते हैं। इसका फायदा लाखों लोगों को मिलेगा।

पदभार संभालते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन में आ गए हैं। गुरुवार को उन्होंने जनता के हित में एक बड़ा फैसला लेने का एलान किया। मान ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘पंजाब के हित में आज एक बहुत बड़ा फैसला लिया जाएगा। पंजाब के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा। कुछ ही देर में एलान करूंगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *