“द कश्मीर फ़ाइल” बयां करती है कश्मीरी पंडितों का दर्द, हिमाचल में फ़िल्म को किया गया टेक्स फ्री,जानिए फ़िल्म को लेकर क्या बोले CM जयराम और मशहूर सिंगर मोहित चौहान

Spread the love

शिमला(सुरेंद्र राणा); “द कश्मीर फ़ाइल” को लेकर देश भर में खूब चर्चा चल रही है। सिनेमाघरों में फ़िल्म देखने के बाद लोग अपने आँसू नही रोक पा रहे है। 1990 के दौरान कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द को दर्शाती इस फ़िल्म पर देशभर से अलग अलग विचार आ रहे है। देश के भाजपा शासित राज्यों ने “द कश्मीर फ़ाइल” को टैक्स फ़्री कर दिया है। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश में भी इस फ़िल्म को टैक्स फ़्री कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि “द कश्मीर फ़ाइल” कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयान करती है। उन्होंने बताया कि वह उस घटनाक्रम के चश्मदीद गवाह है क्योंकि मैं उस दौरान 4 से पांच साल तक जम्मू कश्मीर में ही थे। कश्मीरी पंडितों को अपना सब कुछ छोड़ कर जाना पड़ा था। करोड़पति कश्मीरी पंडित रोड़ पर आ गए थे। कई कश्मीरी पंडितों की हत्या कर दी गई थी। फ़िल्म से पहले जब अनुपम खेर शिमला आए थे तो उन्होंने “द कश्मीर फ़ाइल” का जिक्र भी उनके साथ किया था।

हालांकि अभी उन्होंने फिल्म नही देखी है बाबजूद इसके फ़िल्म में उस घटना की असलियत को बताया गया है। हिमाचल में कश्मीर फ़ाइल को टैक्स फ्री कर दिया है ताकि अधिक से अधिक लोग फ़िल्म देख सकें।

पार्श्वगायक मोहित चौहान ने कहा कि “द कश्मीर फ़ाइल” फ़िल्म कश्मीरी पंडितों के दर्द की सच्चाई को बयान करती है। जिसको उस वक़्त कश्मीरी पंडितों ने जिया। अपने घरों व संपति को छोड़कर जाना पड़ा उसका दर्द वही समझ सकते है जिन्होंने अपना सब कुछ खोया। इस फ़िल्म में इमोशन को दिखाया गया है। हालांकि उन्होंने अभी फ़िल्म नही देखी है लेकिन वह फ़िल्म देखेंगे।

वन्ही मोहित चौहान ने हिमाचल सरकार को 3 करोड़ की कोविड राहत सामग्री दी है। जयराम ठाकुर ने राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोहित चौहान ने कहा कि वह हिमाचल में पले बढ़े हैं हिमाचल से उनका गहरा नाता है हिमाचल की संस्कृति को विश्व पटल पर ले जाने के लिए वह हमेशा पर्यतन करते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *