पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); अनिल विज ने कहा, ”आम आदमी पार्टी का जन्म इसलिए हुआ था क्योंकि अन्ना आंदोलन के दौरान उन्होंने लोगों को धोखा दिया. पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को मौका दिया है. देखते हैं कि आम आदमी पार्टी आने वाले दिनों में पंजाब के लोगों को किए गए वादे पूरे कर पाती है या नहीं.”
ऐसा दावा किया जा रहा है कि अब आम आदमी पार्टी की नज़र हरियाणा पर हैं. इन्हीं कयासों के बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया है. विज ने आरोप लगाया है कि अन्ना आंदोलन के दौरान लोगों को धोखा देकर आम आदमी पार्टी का उदय हुआ था.
