कांगड़ा जिले के विभाजन का विरोध करते हिमाचल के विधायक आरएस बाली

कांगड़ा जिले के बंटवारे की सुगबुगाहट पर भड़के आरएस बाली: बोले- “यह हमारी पहचान और भावनाओं से जुड़ा है, बांटने की बात भी नहीं की जा सकती”

Spread the love

​सुरेंद्र राणा, ब्यूरो चीफ, पंजाब दस्तक


तपोवन, धर्मशाला विधानसभा
​हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन और प्रशासनिक पुनर्गठन की चर्चाओं के बीच सियासत गरما गई है। राज्य के सबसे बड़े जिले कांगड़ा के संभावित विभाजन को लेकर अब कांग्रेस पार्टी के भीतर ही मतभेद और विरोध के सुर खुलकर सामने आने लगे हैं। पर्यटन निगम के अध्यक्ष एवं विधायक आरएस बाली ने कांगड़ा जिले को तोड़े जाने की चर्चाओं का पुरजोर विरोध किया है।


​विधानसभा परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए आरएस बाली ने दो टूक शब्दों में कहा कि कांगड़ा जिले को विभाजित करने की बात तो दूर, ऐसी संभावना पर विचार करना भी पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांगड़ा सिर्फ एक प्रशासनिक जिला नहीं है, बल्कि यह यहां के बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की भावनाओं, इतिहास और उनकी अस्मिता की पहचान से जुड़ा हुआ है।


​आरएस बाली ने कहा कि कांगड़ा के लोग अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करते हैं और इस जिले को उसकी एकजुटता के साथ ही आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि उन्होंने माना कि विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से प्रशासनिक सुविधा और विकास के नाम पर अलग जिले की मांग उठ सकती है, लेकिन कांगड़ा की मूल पहचान और अखंडता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।


​दूसरी ओर, नए जिलों के गठन के मुद्दे पर कांग्रेस के अन्य नेताओं के अलग-अलग रुख सामने आने से पार्टी के भीतर आंतरिक कलह और बयानबाजी तेज हो गई है। इस गरमागरम सियासी माहौल के बीच आरएस बाली के इस कड़े रुख ने स्पष्ट कर दिया है कि कांगड़ा के विभाजन का रास्ता इतना आसान नहीं होगा और इसे लेकर पार्टी के भीतर ही बड़ा विरोध खड़ा हो गया है।


​देखते रहें सच की आवाज़, पंजाब दस्तक | फॉलो करें पंजाब दस्तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *