शिमला (सुरेंद्र राणा, ब्यूरो चीफ पंजाब दस्तक चंडीगढ़ न्यूज़ रूम):
रोशनी, उमंग और खुशियों के महापर्व दिवाली के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश पेंशनर जॉइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने प्रदेश भर के समस्त 1 लाख 70 हजार प्रभु तुल्य पेंशनर्स और उनके परिवारों को दिवाली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
सुरेश ठाकुर ने धन की देवी मां लक्ष्मी, भगवान शिव और परमपिता परमात्मा के चरणों में वंदना करते हुए प्रार्थना की है कि दिवाली का यह पावन पर्व प्रदेश के सभी 1,70,000 पेंशनर्स के जीवन में अपार सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अपार खुशियां लेकर आए। मां लक्ष्मी की असीम कृपा से हर पेंशनर का घर-आंगन धन-धान्य, आरोग्य और खुशहाली से सदा सराबोर रहे।
दिवाली के इस शुभ अवसर पर अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने प्रदेश सरकार से भी भावुक अपील करते हुए कहा कि सरकार इस पावन पर्व पर बड़ा दिल दिखाए और जीवन भर प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान देने वाले 1,70,000 बुजुर्ग पेंशनरों के हित में कल्याणकारी और ऐतिहासिक निर्णय ले, ताकि इस त्यौहार पर पेंशनर्स के जीवन में नई उम्मीद और सच्ची खुशहाली आ सके।
पंजाब दस्तक (Punjab Dastak)
हिमाचल प्रदेश की हर खबर, निष्पक्ष और सबसे सटीक रूप से पाने के लिए आपके अपने चैनल पंजाब दस्तक को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें। फेसबुक और यूट्यूब पर हमें फॉलो करना न भूलें!
