पंजाब दस्तक
चंडीगढ़ न्यूज़ रूम से ब्यूरो चीफ सुरेंद्र राणा की रिपोर्ट:
चंडीगढ़: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को आधुनिक और विश्व स्तरीय स्वरूप देने की दिशा में तेजी से काम शुरू हो चुका है। इसी अपग्रेडेशन कार्य के चलते रेलवे प्रशासन द्वारा 10 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग चरणों में कुल 36 दिनों का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।
इस ब्लॉक के दौरान चंडीगढ़ से संचालित होने वाली और यहां से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट बदले जा सकते हैं, जबकि कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहने की संभावना है।
यात्रियों के लिए विशेष अपील:
ट्रेनों में सफर करने वाले सभी यात्री इस बदलाव को विशेष रूप से नोट कर लें। यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का रूट और समय सारिणी रेलवे हेल्पलाइन या आधिकारिक पोर्टल पर अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। इसके साथ ही इस जरूरी जानकारी को अपने साथियों और परिजनों के साथ भी जरूर साझा करें, ताकि उन्हें भी सफर के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न उठानी पड़े।
विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस किए जा रहे चंडीगढ़ स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य को गति देने के लिए यह तकनीकी ब्लॉक लागू किया गया है।
सच्ची, सटीक और जनहित से जुड़ी खबरों के लिए लगातार देखते रहें ‘पंजाब दस्तक’ — आपकी आवाज़, सच की आवाज़।

