हिमाचल पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन की कसुम्पटी बैठक में पेंशनरों ने सरकार से लंबित एरियर और DA जारी करने की मांग उठाई।

13 मई का वादा याद दिला कसुम्पटी में गरजे पेंशनर: 8 अगस्त को शाहपुर महासम्मेलन में आर-पार की जंग का ऐलान

Spread the love

​रिपोर्ट: सुरेंद्र राणा, ब्यूरो चीफ, पंजाब दस्तक
शिमला:

​हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन (ब्लॉक कसुम्पटी, जिला शिमला) की एक महत्वपूर्ण त्रैमासिक बैठक का आयोजन शिमला स्थित मधुशाला होटल में किया गया। बैठक की अध्यक्षता कसुम्पटी ब्लॉक के अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने की।
​कार्यक्रम की शुरुआत में पिछले दिनों दिवंगत हुए पेंशनरों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत संघ के महासचिव लायक राम शर्मा ने बैठक का एजेंडा सभी सदस्यों के समक्ष रखा।


​वरिष्ठ अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
​इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पेंशनर संघर्ष समिति के अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा मुख्य अतिथि तथा जिला शिमला अध्यक्ष भागचंद चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
​बैठक में पेंशनर संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी सेन राम नेगी, मुख्य सलाहकार बुद्धिराम जष्टा, राजेश भंडारी, लीगल एडवाइजर गुलाब ठाकुर, गोपाल झिल्टा, ब्लॉक उपाध्यक्ष लक्ष्मीनंद कश्यप, कोषाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, जीवन शर्मा, प्रकाश भारद्वाज, रतन वर्मा, ललित शर्मा, करण सिंह पठानिया, मोहन नेगी और केवल राम शर्मा सहित प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।


​साइबर क्राइम से बचाव के लिए पेंशनरों को किया जागरूक
​बैठक के दौरान ‘हेल्प-एज’ के प्रभारी रंजीत राठौर ने आज के आधुनिक युग में बढ़ते साइबर क्राइम और मोबाइल ठगी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अक्सर साइबर ठग वरिष्ठ नागरिकों को अपना शिकार बनाते हैं। उन्होंने सलाह दी कि:
​किसी भी संदिग्ध या अनजान कॉल से घबराएं नहीं।
​अपनी निजी जानकारी या बैंक विवरण कभी किसी से साझा न करें।
​साइबर ठगी की घटनाओं के प्रति हर वरिष्ठ नागरिक का जागरूक होना बेहद आवश्यक है।


​13 मई के वादे पर सरकार को घेरा, 31 जुलाई की सीमा हुई खत्म
​बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भूपराम वर्मा ने कहा कि 13 मई 2026 को जॉइंट एक्शन कमेटी के साथ हुई बैठक में माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं यह आश्वासन दिया था कि 1 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2022 के मध्य सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों/पेंशनरों को लीव एनकैशमेंट, कम्यूटेशन, ग्रेच्युटी और 40% एरियर का भुगतान 31 जुलाई 2026 से पूर्व कर दिया जाएगा।
​मुख्यमंत्री जी का वादा “पत्थर की लकीर” माना जा रहा था, परंतु समय-सीमा बीत जाने पर भी अधिसूचना (Notification) न होने से पूरे प्रदेश के पेंशनरों में भारी निराशा और रोष है।


​मुख्यमंत्री से 3-सदस्यीय दल करेगा मुलाकात
​नेताओं ने बताया कि पेंशनरों का एक 3-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर माननीय मुख्यमंत्री से भेंट करेगा और आग्रह करेगा कि:
​7 अगस्त से पहले-पहले 40% एरियर व बकाया देनदारियों की अधिसूचना जारी की जाए।
​15 अगस्त को 2 किस्तों के पेंडिंग ‘महंगाई भत्ते’ (DA) की घोषणा के वादे को पूरा किया जाए।
​साथ ही प्रतिनिधिमंडल 14-सूत्रीय मांग पत्र में से हल हुई मांगों (जैसे मेडिकल रिइम्बर्समेंट और 2016 से पहले के पेंशनरों के कुछ भुगतानों) के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी व्यक्त करेगा।


​8 अगस्त को शाहपुर में महारैली: आर-पार की जंग का ऐलान
​पेंशनर नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि धर्मशाला और चौड़ा मैदान में सफल रैलियों के बाद अब पेंशनरों के सब्र का बांध टूट चुका है। वर्तमान सरकार के 4 साल बीतने को हैं और अब केवल एक वर्ष शेष है।
​यदि 7 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं हुईं, तो 8 अगस्त 2026 को कांगड़ा के शाहपुर में प्रदेश के 18 पेंशनर संगठनों के अध्यक्ष श्री सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे महासम्मेलन में 15% DA, कम्यूटेशन, ग्रेच्युटी व अन्य लंबित देनदारियों के लिए सरकार के खिलाफ आर-पार की जंग का निर्णायक बिगुल फूंका जाएगा।


​📢 पंजाब दस्तक – विशेष अपील
​🔴 हमारे चैनल को LIKE, SHARE और FOLLOW जरूर करें!
​’पंजाब दस्तक’ को SUBSCRIBE करना न भूलें!
​आपका एक शेयर और फॉलो पत्रकार का हौसला बढ़ाता है ताकि आपकी आवाज और आपकी खबरें प्रमुखता से सरकार तक पहुंचाई जा सकें।
​📞 अपनी खबरें व पेंशन संबंधी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने के लिए संपर्क करें:
​मोबाइल / व्हाट्सएप: 9418055488
​(आपकी आवाज, पंजाब दस्तक के साथ)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *